{"_id":"63284ff29131d715bf150132","slug":"hardoi-the-district-should-be-declared-drought-hit-hardoi-news-knp71884875","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः जिले को घोषित किए जाए सूखाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः जिले को घोषित किए जाए सूखाग्रस्त
विज्ञापन
फोटो-06- कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के लोग
- फोटो : HARDOI
हरदोई। भाकियू के बैनर तले किसान और उनके परिवार की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में जिले को सूखा घोषित कराने के लिए आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में प्रशासन की उस रिपोर्ट को गलत बताया, जिसमें कहा गया है कि बारिश न होने से जिले में औसतन प्रतिशत नुकसान कम हुआ है।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसानों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की।
इसके बाद मांग का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। ज्ञापन में किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने और खेती के लिए निशुल्क बिजली दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
यूनियन के जिलाध्यक्ष लल्ला भाई ने बताया कि आवारा मवेशियों से किसान परेशान हैं। उन्हें तत्काल गोशाला में बंद कराया जाए। किसान आंदोलन के दौरान जो मुकदमे लगाए गए थे उन्हें भी वापस लिया जाए। प्रदर्शन में किसानों के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं।