{"_id":"62d2ac80649525093d024dd4","slug":"hardoi-the-container-hit-the-bike-two-brothers-died-hardoi-news-knp707775365","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई ः कंटेनर ने बाइक में टक्कर मारी, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई ः कंटेनर ने बाइक में टक्कर मारी, दो भाइयों की मौत
विज्ञापन
फोटो-05- मृतक जितेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में पिहानी-करावां मार्ग पर शुक्रवार देर शाम कंटेनर ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव खेरवा निवासी जितेंद्र (18) 10वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह अपने छोटे भाई हर्षित (14) को लेकर पिहानी नुमाइश देखने गया था। देर शाम नुमाइश देखकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
पिहानी-करावां मार्ग पर पीछे से आए कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इधर हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। पुलिस जब तक पहुंची जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। घायल हर्षित को कर्मियों ने जिला अस्पताल भेजने के साथ ही हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी।
इधर जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद हर्षित को भी मृच घोषित कर दिया। बाइक चला रहा जितेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था। शनिवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। एसओ मझिला धर्मदास सिद्घार्थ ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-06- मृतक हर्षित की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI