फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three kutcha houses collapsed due to waterlogging in Hardoi, three brothers injured in debris

Hardoi News: जलभराव से तीन कोठरियां ढहीं, मलबे में दबकर तीन भाई घायल, सर्वे कराकर पीड़ितों को मिलेगी सहायता

Thu, 28 Jul 2022 06:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 06:14 PM IST
सार

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में बरसात का पानी सड़क पर भरने से तीन कच्चे घर गिर गए। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।

विज्ञापन
Three kutcha houses collapsed due to waterlogging in Hardoi, three brothers injured in debris
गिरी कच्ची कोठरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सांडी ब्लॉक के गांव आदमपुर में बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से गुरुवार सुबह तीन कोठरियां ढह गईं। एक घर के मलबे में दबकर तीन सगे भाई घायल हो गए। परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

आदमपुर गांव निवासी विष्णु पाल, पन्ना लाल, राजेश सक्सेना के घर अलग-बगल रहते हैं। बुधवार रात से बारिश हो रही थी। इससे घर के सामने सड़क पर जलभराव हो गया। जलभराव के चलते तीनों की कच्ची कोठरियां भर भराकर ढह गईं।
विज्ञापन

हादसे के दौरान पन्नालाल की कोठरी में बैठे उनके बेटे जुरावन (22), उपेंद्र (12) और दिनेश (35) मलबे में दब गया। तीनों को मलबे में दबा देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से मलबा हटाकर तीनों को गंभीर हालत में बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सलमा ने बताया कि ग्राम सभा के आवासों का डाटा तीन वर्ष से गायब है। इसके चलते पात्रों को पीएम योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लेखपाल से सर्वे कराकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed