फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The ceiling of the emergency ward started leaking, the patients were worried

हरदोईः टपकने लगी इमरजेंसी वार्ड की छत, परेशान रहे मरीज

Tue, 11 Oct 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, The ceiling of the emergency ward started leaking, the patients were worried
फोटो-10- जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में छत से टपक रहा पानी - फोटो : HARDOI
हरदोई। रविवार रात हुई बारिश से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगी। ऐसे में रात भर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में मरीज भटकते रहे। जिम्मेदारों ने वार्ड में जाकर मरीजों का हाल तक जानना मुनासिब नहीं समझा। इससे शिकायत मरीजों ने सीएमएस से की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल इन दिनों बीमार है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल दी। यहां पर ऑपरेशन कक्ष, इमरजेंसी वार्ड में छत से पानी टपक रहा है।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड़ों पर पानी टपकने से तीमारदार उन्हें लिए रात भर वार्ड से अंदर-बाहर करते रहे। सोमवार सुबह इमरजेंसी वार्ड में पानी भर गया। जिससे वार्ड में पानी के साथ गंदगी में रहने को मरीज व तीमारदार मजबूर दिखे। इमरजेंसी वार्ड में 30 बेड हैं। इन सभी में मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती शहर के अब्दुलपुर निसार ने बताया कि तीन दिनों से बारिश होने से वार्ड की छत टपक रही है। परिजन रात भर वार्ड में सूखे स्थान पर उसे बैठाए रहे। इसी प्रकार मरीज चेतराम, सुशील, शेरू आदि मरीजों ने भी रविवार की गुजरी रात का दर्द बयान करते हुए बताया कि रातभर वार्ड में इधर-उधर भटकना पड़ा। पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी।

बजट नहीं है। जिसके चलते अस्पताल में वार्डों आदि की मरम्मत कराने में दिक्कत आ रही हैं। ज्यादा बारिश होने के कारण छत टपकने लगी है। बजट मिलने पर छतों की मरम्मत कराई जाएगी। - डॉ. जेएन तिवारी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed