{"_id":"63230936c74c10634336b2eb","slug":"hardoi-the-body-of-the-worker-found-hanging-in-the-room-hardoi-news-knp718156566","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: कमरे में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, घरेलू कलह बनी आत्महत्या की वजह, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: कमरे में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, घरेलू कलह बनी आत्महत्या की वजह, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 15 Sep 2022 07:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 07:11 PM IST
सार
संडीला कोतवाली क्षेत्र काजीपुर सांक में मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। इस मामले में परिजनों ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। ग्रामीणों में घरेलू कलह में जान देने की चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर मजरा सांक में बुधवार देर रात मजदूर का शव कमरे में बिजली के तार से फंदे पर लटका मिला। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं गांव में घरेलू कलह के चलते जान देने की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
काजीपुर के मजरा सांक निवासी प्रदीप (24) मजदूरी करता था। बुधवार देर रात उसका शव कमरे के अंदर छत के कुंडे में बिजली के तार के फंदे पर लटका मिला। कमरे के अंदर पहुंची पत्नी रजनी ने शव लटकते देखा। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से प्रदीप के घर से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह कई दिन से मजदूरी करने भी नहीं गया था। इसी कलह से तंग आकर उसने फंदा लगा लिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा आठ माह की बेटी सोनाली है।
विज्ञापन
कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि मजूदर द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने आत्महत्या की है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।