फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The body of the missing employment servant was found in Khanti since Saturday

हरदोईः शनिवार से लापता रोजगार सेवक का शव खंती में मिला

Mon, 22 Aug 2022 04:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The body of the missing employment servant was found in Khanti since Saturday
फोटो-04- मृतक रजनीश की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
सांडी। शनिवार को सब्जी लेने गए रोजगार सेवक का शव सोमवार सुबह बरंडारी और कैखाई गांव के बीच सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पानी भरी खंती में शराब के नशे में डूब जाने की बात प्राथमिक जांच में सामने आई है।
चौधकपुर निवासी रजनीश (45) रोजगार सेवक था। पिता हुकुम चंद के मुताबिक रजनीश शनिवार शाम लगभग चार बजे घर से सब्जी लेने जाने की बात कहकर निकला था।
देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को परिजन रिश्तेदारियों में रजनीश के बारे में जानकारी जुटाते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह खेत जाने के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे पानी भरी खंती में रजनीश का शव पड़ा देखा, तो परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हुकुम चंद की फौती सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्राथमिक जांच में शराब के नशे में पानी भरी खंती में गिर जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के परिवार में पत्नी सुधा, दो विवाहित पुत्रियां, दो अविवाहित पुत्रियां और दो पुत्र हैं।

फोटो-05- रोते बिलखते मृतक रजनीश के परिजन

फोटो-05- रोते बिलखते मृतक रजनीश के परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed