{"_id":"6320685775e0e91d28172118","slug":"hardoi-the-body-of-a-worker-found-hanging-in-a-tree-hardoi-news-knp717817154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पेड़ में फंदे पर लटका मिला मजदूर की शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पेड़ में फंदे पर लटका मिला मजदूर की शव
विज्ञापन
फोटो-09- मृतक अंकित अर्कवंशी की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजिउद्दीन नगर में एक मजदूर का शव घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसके मानसिक बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव गाजिउद्दीन नगर निवासी अंकित अर्कवंशी (22) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से घर आया था। मंगलवार सुबह घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अंकित मानसिक रूप से बीमार था। दिल्ली में उसका इलाज चल रहा था। आराम न मिलने पर उसे घर बुला लिया था।
विज्ञापन
बताया कि बीमारी से परेशान होकर उसे फंदा लगाकर जान दे दी। वह अविवाहित और तीन भाई-बहनों में बड़ा था। प्रभारी एसओ व्यास यादव ने बताया कि परिजन ने किसी पर आरोप लगाने से इंकार किया है। मानसिक बीमारी के चलते उसके आत्महत्या करने की बात बताई है। जांच की जा रही है।