फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The body of a laborer coming from Chandigarh was found on the railway track

हरदोईः चंडीगढ़ से आ रहे मजदूर का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Thu, 18 Aug 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The body of a laborer coming from Chandigarh was found on the railway track
हरदोई। चंडीगढ़ से मजदूरी करके लौट रहे मजदूर का शव देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव के पास लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसी मदारा निवासी दीपू (19) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। बुधवार रात वह चंडीगढ़ से ट्रेन से घर आ रहा था।
गुरुवार सुबह उसका शव देहात कोतवाली क्षेत्र में टिकरा गांव के पास लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने उसकी ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अविवाहित और दो भाइयों में छोटा था। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है, रात में किसी ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed