फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Teenager who went to defecation drowned in the pond, died

हरदोईः शौच के लिए गया किशोर तालाब में डूबा, मौत

Tue, 20 Sep 2022 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Teenager who went to defecation drowned in the pond, died
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर गांव में शौच के लिए गया किशोर सोमवार सुबह तालाब में डूब गया। उसका शव उतराता देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

तड़ेर गांव निवासी सोनू (17) पुत्र रामकिशोर तालाब के किनारे सोमवार सुबह करीब आठ बजे शौच करने गया था। जहां उसे चक्कर आने लगे और वह तालाब में गिर गया।
जब वह काफी देर तक वह घर नही वापस नहीं आया, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। सोमवार देर शाम उसका शव तालाब में उतराता मिला। मंगलवार को परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए उसकी अंत्येष्टि कर दी।
मृतक अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ जाता था। इसका इलाज चल रहा था। अनुमान है कि शौच के समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह तालाब में गिर गया होगा।
विज्ञापन

प्रधान रामू ने बताया कि सोनू के पिता के पास जमीन कम है। वह कालीन बुनाई का कार्य करके परिवार का भरण पोषण कर रहा हैं। उधर हलका लेखपाल की तरफ से किशोर की मौत की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed