{"_id":"634fdfccb1314a67c430d23c","slug":"hardoi-teacher-raped-woman-on-the-pretext-of-marriage-hardoi-news-knp7240236117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः शिक्षक ने महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः शिक्षक ने महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
शाहाबाद। महिला ने एक शिक्षक पर शादी का का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि एक स्कूल में तैनात शिक्षक वीरेंद्र कुमार का उसके घर आना-जाना था। तीन वर्ष पूर्व दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं।
आरोप है कि वीरेंद्र ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा था। उसने मना कर दिया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की मौत होने और छोटे बच्चे होने की बात कही। इस पर वह वीरेंद्र के झांसे में आ गई। वीरेंद्र उसे पति से अलग कराके अपने घर ले आया। जहां तीन वर्ष तक पत्नी बनाकर रखा।
विज्ञापन
जब वह कोर्ट मैरिज करने की बात करती, तो वह उसे टरका देता। 21 जून 2021 को वीरेंद्र ने मझिला थाना क्षेत्र की एक युवती को भगाकर अपने घर ले आया। उसके विरोध करने पर शादी से इन्कार कर घर से निकाल दिया। तब से वह दूसरे गांव में रह रही है।
उसने कोतवाली में गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी थी। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।