{"_id":"630382155d4da6674b045178","slug":"hardoi-suspect-caught-by-villagers-tied-with-pole-and-beaten-hardoi-news-knp7139554154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ा, पोल से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ा, पोल से बांधकर पीटा
विज्ञापन
फोटो-29- खंबे में बंधा संदिग्ध व्यक्ति
- फोटो : HARDOI
पिहानी। क्षेत्र में जहानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इस दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पोल में रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुछ गांवों में संदिग्धों की चहलकदमी से बाशिंदे परेशान हैं। रविवार रात जहानीखेड़ा में स्टेशन मार्ग पर एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग नजर आए, तो ग्रामीणों ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर संदिग्ध बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश करने लगे। दो युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए, जबकि तीसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी विनोद शर्मा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने युवक को हिरासत में लिया। कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अफवाह न फैलाएं। संदिग्धों को देखने पर पुलिस को सूचना दें।