{"_id":"62d69cc33ec9826a051d86a5","slug":"hardoi-sugar-mill-workers-surrounded-and-beaten-with-kicks-reports-hardoi-news-knp708281865","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः चीनी मिल कर्मियों को घेरकर लात-घूसों से पीटा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः चीनी मिल कर्मियों को घेरकर लात-घूसों से पीटा, रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित लोनी चीनी मिल कर्मियों की कार में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार ने लात घूसों से पिटाई कर दी।
पीड़ित ने किसी तरह बचकर थाने में सूचना दी। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराकर छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लोनी चीनी मिल कर्मी सौरभ तोमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई की शाम वह अपने साथी अगस्तिया जैन, लक्की त्रिवेदी के साथ कार से हरदोई से मिल स्थित आवास पर आ रहे थे।
रास्ते में लोनी मिल गेट के पास कार मोड़ते समय पीछे से शराब के नशे में आए बाइक सवारों ने कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार आलमनगर निवासी जवाहर चुटहिल हो गया था।
विज्ञापन
मानवता के नाते उसे घायलावस्था में निजी क्लीनिक पर ले जाकर उपचार करा रहे थे। इस दौरान क्लीनिक पर आए उसके साथी गुड्डू सिंह, सोनू, शमीम, अमीन, बच्चन और सात अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया।
विरोध करने पर तीनों को लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।