फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,sports,hardoi news

आरएस स्पोर्ट्स व इमरान स्पोर्ट्स ने जीते मैच

Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
hardoi,sports,hardoi news
हरदोई। नेक्स क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले दिन गुरुवार को दो मैच खेले गए जिसमें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर आरएस स्पोर्ट्स व इमरान स्पोर्ट्स ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच धर्मसुधा स्पोर्ट्स क्लब व आरएस स्पोर्ट्स क्लब के मध्य खेला गया। इसमें आरएस स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में धर्मसुधा की टीम 77 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैन आफ द मैच प्रशांत गोस्वामी को दिया गया। दूसरा मैच बिलहरी स्पोर्ट्स क्लब व इमरान स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए इमरान स्पोर्ट्स ने 10 ओवर में 125 रन बनाए, जबकि बिलहरी स्पोर्ट्स क्लब की टीम 83 रन ही बना पाई। मैन आफ द मैच पुन्नू को दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष समीर सिंह व भारतीय आत्या पात्या व तलवारबाजी संघ के सदस्य यूजिन पाल ने दीप प्रज्वलित करके व गुब्बारे उड़ाकर किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष अद्वैत सिंह, उपाध्यक्ष मोहित सिंह, अतुल शुक्ल, सचिव गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed