फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,SP,hardoi news

भगवान राम के ट्रस्ट तक की रखवाली नहीं कर पाई सरकार

Tue, 15 Jun 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi,SP,hardoi news
हरदोई। विधान परिषद सदस्य और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने मंगलवार को कहा कि योगी सरकार भगवान राम के ट्रस्ट की रखवाली भी नहीं कर सकी। कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन तक नहीं मिली और दवाइयों की कालाबाजारी हुई। सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित सपा के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा नेता डॉ. राजपाल कश्यप ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भगवान राम तक को नहीं छोड़ा। अयोध्या में भूमि खरीदने में करोड़ों रुपये का घोटाला कर दिया गया। सरकार का ट्रस्ट है और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार प्रदेश में बनने पर राममंदिर के साथ साथ निषादराज का मंदिर बनवाने की मांग भी अखिलेश यादव से करेंगे। उन्होंने कहा कि राम का साथ कोल, निषाद, भील, पिछड़ों, दलितों ने दिया था और इन सबकी उपेक्षा प्रदेश सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पप्पू, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, शाहाबाद से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सरताज खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed