फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Son's hand was twisted, Tai killed the innocent

हरदोईः बेटे का मरोड़ दिया था हाथ, ताई ने कर दी मासूम की हत्या

Thu, 20 Oct 2022 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Son's hand was twisted, Tai killed the innocent
फोटो-34- आरोपी महिला रामवती - फोटो : HARDOI
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के इकसई गांव में मासूम की हत्या का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी ताई को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी महिला के बेटे का मृतक के चाचा ने हाथ मरोड़ दिया था। इससे नाराज महिला ने मासूम को घर बुलाकर दीवार में सिर मारकर और मुंह में भूसा भरकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इकसई गांव निवासी कृष्णा (4) 14 अक्तूबर की शाम खेलते समय लापता हो गया था। उसके बाबा रामेश्वर ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें बच्चे की तलाश कर रहीं थीं।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को उसका शव गांव के इकबाल मिस्त्री के घर के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके बाद मुकदमा अपहरण व हत्या में तरमीम किया गया था। टीमें घटना के खुलासे के लिए लगीं थीं। घटना में पड़ोसी रामवती का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को रामवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हो गया। उसने बताया कि बेटे सचिन का मृतक के चाचा कौशल (11) से कंचा खेलते समय विवाद हो गया था। कौशल ने उसके बेटे का पहले से टूटा हाथ मरोड़ दिया था।
बेटे ने रोकर उसे जानकारी दी थी। इससे नाराज होकर चबूतरे पर खेल रहे उसके भतीजे कृष्णा को उसने घर बुला लिया था। उसे जान से मारने की नियत से धक्का दे दिया। उसकी दीवार में सिर टकराने से मौत हो गई थी। इसके बाद मुंह में भूसा भर दिया था। एक प्लास्टिक की बोरी में बंद कर शव को घर में बक्से के पीछे रख दिया था।

पुलिस की सख्ती से पकड़े जाने के डर से दूसरे दिन रात में शव को झाड़ियों में फेंक आई थी। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बोरी बरामद कर ली गई है।
घर में रखा था शव, परिजन को नहीं लगी भनक
मासूम की हत्या करने के बाद महिला ने शव को बोरी में बंद करके घर में बक्से के पीछे छिपा कर रख दिया। दो दिन तक घर में ही शव रखा रहा। इसकी भनक परिजनों तक को नहीं लगी। मां की ममता को कलंकित करने वाली इस महिला को लोग कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed