फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Six fined for stamp theft

Hardoi News: हरदोईः स्टांप चोरी में छह पर लगाया जुर्माना

Sat, 17 Dec 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Six fined for stamp theft
हरदोई। भूमि की रजिस्ट्री में कीमत कम दिखा कर स्टांप शुल्क की चोरी की गई। इस मामले में छह लोगों पर जुर्माना लगाया है। जबकि दो लोगों से जुर्माना जमा कराया गया है। अपर जिलाधिकारी ने प्रकरणों की सुनवाई करते हुए न्यायालय में जुर्माना के साथ ही ब्याज भी लगाया है।
विज्ञापन

स्टांप और पंजीयन शुल्क निर्धारित मात्रा से कम जमा किए जाने के मामलों को डीएम एमपी सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे मामलों के परीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि सहायक आयुक्त स्टांप और पंजीयन की ओर से दी गई रिपोर्ट पर परीक्षण के बाद जुर्माना लगाया गया है। ऐसे मामलों में जुर्माना और कम राशि पर ब्याज भी लिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने न्यायालय में पारित आदेश में कहा है कि यह राशि 30 दिन के अंदर शासकीय कोष में जमा करानी होगी। जमा न करने की दशा में बकाया भू-राजस्व की भांति वसूली कराई जाएगी।
उन्होंने लालपुरवा निवासी कटोरी पत्नी राजेंद्र को 22,590 रुपये, मोहल्ला कौशलपुरी निवासी अमिता सिंह चौहान पत्नी सुमेश्वर सिंह को 24,870 रुपये, बावन सहिजना के रामबहादुर सिंह पुत्र भूप सिंह को 30,350 रुपये, शाहाबाद के मोहल्ला कोटकला की हसन फातिमा पत्नी मुख्तार अब्बास को 34,540 रुपये ब्याज के साथ जमा कराने के आदेश दिए हैं।

बताया कि इसी के साथ 62 बहरा सौदागार निवासी अमलेंद्र नाथ मिश्रा की ओर से 85,780 रुपये की कमी पर 93,408 रुपये और लखनऊ के 19 जगत नारायण रोड चौधरी गढ़ैया निवासी संदीप कुमार पुत्र छविनाथ को 3,550 की कमी पर 3,938 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। यह लोग मौके पर थे, इसलिए उन्होंने पैसा जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed