{"_id":"630a65a676f32414a7730f60","slug":"hardoi-siblings-die-due-to-vomiting-diarrhea-two-admitted-hardoi-news-knp7149870172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उल्टी दस्त से भाई-बहन की मौत, दो की हालत गंभीर, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उल्टी दस्त से भाई-बहन की मौत, दो की हालत गंभीर, मचा हड़कंप
Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
हरदोई जिले में ग्राम चौधीपुरवा निवासी जयराम के घर में शुक्रवार रात मसूर की दाल बनी थी। जिसे सात माह की बेटी रजनी, बेटे लक्ष्मण (2) दुर्गेश (7), प्रवीण (5) समेत पूरे परिवार ने चावल के साथ खाया। इसे खाने के बाद सभी बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। परिजन सभी को सीएचसी लाए।
यहां पर डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन सभी को लेकर घर चले गए। घर में रजनी और लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया। प्रवीण और दुर्गेश का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो बच्चों की मौत की सूचना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से मौत होने और लोगों के बीमार होने की आशंका है।