{"_id":"61e84ded260241213c2c0e9a","slug":"hardoi-shot-his-nephew-with-a-gun-for-refusing-to-drink-alcohol-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: शराब पीने से मना करने पर भतीजे को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: शराब पीने से मना करने पर भतीजे को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल
Wed, 19 Jan 2022 11:14 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:14 PM IST
सार
डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरपालपुर थाना क्षेत्र के मिरकापुर गांव में शराब पीने से मना करने पर परिवार के चाचा ने भतीजे को अपने घर ले जाकर तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के मिरकापुर गांव निवासी श्यामा (35) पुत्र भभूति गुरुवार शाम आठ बजे अपने घर पर चाय पी रहा था। तभी उसका चचेरा चाचा धमैद्र उसे अपने घर बुलाकर ले गया और उसे शराब पीने के लिए कहने लगा। मना करने पर गुस्से में तमंचे से उसके बायें कंधे पर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन