{"_id":"62d6e319fcf0e713812e9bc4","slug":"hardoi-seven-thousand-fine-imposed-for-getting-banned-plastic-hardoi-news-knp7084063192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर लगाया सात हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर लगाया सात हजार का जुर्माना
विज्ञापन
फोटो-26- दुकानदार को हिदायत देते नगरपालिका के ईओ रविशंकर
- फोटो : HARDOI
हरदोई। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत ईओ और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय उन्नाव के साइंटिफिक असिस्टेंट सुशील शुक्ला ने टीम के साथ शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर सात हजार का जुर्माना लगाया।
टीम ने सदर व रेलवेगंज क्षेत्र में दोना-पत्तल की दुकानों की जांच की। रेलवेगंज स्थित दुकानों पर 800 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की गई। जिसके लिए 7000 का जुर्माना वसूल किया गया। ईओ रविशंकर ने कहा कि यदि दोबारा यहां प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली तो जुर्माने की राशि दोगुना करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर वसूला जुर्माना
सांडी। कस्बा में मंगलवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने सात दुकानों पर नगर पालिका की टीम के साथ छापामारा। जिन दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली उनसे ढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इन दुकानदारों में आफताब, अबरार, शकील, श्याम जी, आनंद, विकास व राजकुमार शामिल हैं।