{"_id":"635a6bc447693b3f51716ff7","slug":"hardoi-scooter-riding-brother-in-law-dies-brother-in-law-injured-due-to-truck-collision-hardoi-news-knp725116438","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार साले की मौत, बहनोई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार साले की मौत, बहनोई घायल
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कस्बे में चुंगी के पास बुधवार रात अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी मेें टक्कर मार दी। हादसे में साले-बहनोई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने साले को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगा रामपुर निवासी अनंतू (24) नाई का काम करता था। वह माधौगंज के क्यूटी गांव निवासी बहन के घर गया था। बुधवार देर रात स्कूटी से वह बहनोई धीरज (30) के साथ अपने घर आ रहा था। रास्ते में मल्लावां कस्बा में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर चुंगी के पास पीछे से आए ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों स्कूटी से उछलकर सड़क पर जा गिरे। स्कूटी चला रहा अनंतू हेलमेट नहीं लगाए था। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के पास मिले मोबाइल से परिजन को सूचना देकर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
यहां डॉक्टर ने अनंतू को मृत घोषित कर दिया। इस बीच परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक अविवाहित था। वह पांच भाई-बहनों में छोटा था। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।