फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, School building washed away in flood, many bigha crops submerged

हरदोईः बाढ़ में बहा स्कूल का भवन, कई बीघा फसलें जलमग्न

Thu, 20 Oct 2022 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, School building washed away in flood, many bigha crops submerged
फोटो-33- घास लेकर जाता किसान राम सिंह - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र के राम गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा है। इसके बावजूद नदी किनारे स्थित गोरिया गांव के लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। गांव में स्कूल भवन का आखिरी कमरा भी कटान की चपेट में बह गया है।
विज्ञापन

किसानों के पशुओं के लिए चारा पानी की समस्या बनी हुई है। सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो जाने से फसलें नष्ट हो चुकी है। वहीं तीन किसानों की 11 बीघा कृषि भूमि नदी में समा गई है। नदी की तरफ मायूस निगाहों से देखते इन किसानों को अभी प्रशासन से मुआवजा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

गोरिया शिवपुरी निवासी किसान बालक राम ने बताया तीन बीघा भूमि जिसमें उन्होंने तिल बोया था नदी में कटकर समा गई। बाढ़ के पानी से तिल की फसल चौपट हो गई। गांव निवासी प्रेमा देवी ने बताया पांच बीघा खेती नदी में समा गई। ब्रजपाल ने बताया उसकी तीन बीघा मूंगफली की फसल बोई थी नदी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान वीरपाल, भूरी सिंह, प्रवेश भानु व नरेंद्र ने बताया गांव के कई किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बाढ़ के पानी में डूब गई। फसलों के नुकसान का कोई मुआवजा नहीं मिला है। एसडीएम राकेश सिंह ने बताया पानी घटने के बाद नुकसान का जायजा कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

खाद्यान्न सामग्री बांटी
भरावन। सपा नेता डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव सहगवा में अतिवृष्टि से प्रभावित हुए किसानों से मुलाकात की। जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया।

फोटो-34- खेत में खराब हुई तिल्ली की फसल देखता किसान बालकराम

फोटो-34- खेत में खराब हुई तिल्ली की फसल देखता किसान बालकराम- फोटो : HARDOI

फोटो-32- गोरिया में रामगंगा नदी में समा रहा प्राथमिक विद्यालय का आखिरी कमरा

फोटो-32- गोरिया में रामगंगा नदी में समा रहा प्राथमिक विद्यालय का आखिरी कमरा- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed