{"_id":"639a02d6073cf273386274e5","slug":"hardoi-ruckus-on-lifting-the-businessman-jam-on-the-highway-hardoi-news-knp733352580","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः व्यापारी को उठाने पर बवाल, हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः व्यापारी को उठाने पर बवाल, हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो-08- व्यापारियों को खदेड़ते पुलिस कर्मी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाने को लेकर बुधवार सुबह बवाल हो गया। एसडीएम ने पुलिस से एक व्यापारी को उठावा लिया। इसके विरोध में मंडी के व्यापारियों ने हरदोई-लखनऊ रोड जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पहले तो समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी तो हल्का बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ दिया। इससे मंडी परिसर में भगदड़ मच गई। कई लोग गिरकर चुटहिल हो गए और बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
शहर की सब्जी मंडी में सुबह दूर-दूर से व्यापारी और किसान वाहनों से सब्जियां लेकर आते हैं। इसके चलते हाईवे पर वाहन खड़े होने से जाम लग जाता है।
बुधवार सुबह एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला मंडी पहुंची। उन्होंने मंडी मार्ग के आसपास खड़े को वाहनों को वहां से हटाने की बात कही। इसका कुछ व्यापारी विरोध करने लगे, इस पर एसडीएम लौट गईं।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर पुलिस मंडी पहुंची और व्यापारी मोहम्मद चांद को उठाकर कोतवाली ले आई। इसकी जानकारी मंडी में फैलते ही व्यापारी विरोध में आ गए। व्यापारियों ने हरदोई-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया।
पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। व्यापारी नहीं माने, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लोगों को वहां से खदेड़ दिया। तब कहीं जाकर 45 मिनट बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो पाया।
व्यापारियों का आरोप है कि सब्जी मंडी में जब उनके पास वाहन खड़े करने की व्यवस्था नहीं है, तो फिर वह आखिर कहां जाएं। प्रशासन उन्हें परेशान कर रहा है। वाहन खड़े करने के लिए स्थान चिह्नित कराया जाए। मंडी में सामान उतारने के लिए वाहन को खड़ा करना उनकी मजबूरी है।
यह है जाम लगाने का कारण
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एसडीएम मौके पर पहुंचकर व्यापारियों का अतिक्रमण हटवाकर फुटपाथ खाली करा रही थी। इसी बीच किसी व्यापारी ने अभद्रता की, इस कारण व्यापारी को पुलिस कोतवाली ले गई इसी बात से व्यापारी खफा हो गए।
कोट
मंडी के अंदर व्यवस्था ध्वस्त हैं जाम लगा रहता है। बुधवार को एसडीएम सदर ने जाम खुलवाया था, व्यवस्थाएं बनाई जा रही थी। इस बीच व्यापारी से विवाद हो गया। जिन लोगों ने जाम लगाया है उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। - सदानंद, सिटी मजिस्ट्रेट, हरदोई

फोटो-09-फल सब्जी मंडी में बंद दुकाने- फोटो : HARDOI

फोटो-06-फल सब्जी मंडी गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते व्यापारी- फोटो : HARDOI

फोटो-07-जाम के दौरान व्यापारियों को समझाते चौकी प्रभारी- फोटो : HARDOI