फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Responsible if alerted on complaint, then two lives would have been saved

हरदोईः शिकायत पर चेत जाते जिम्मेदार, तो बच जातीं दो जिंदगी

Thu, 20 Oct 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Responsible if alerted on complaint, then two lives would have been saved
फोटो-01- एचटी लाइन का टूटा तार - फोटो : HARDOI
मल्लावां। बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही दो जिंदगियों पर भारी पड़ गई। हादसे से एक घंटे पहले चकरोड से निकलते समय टूटा तार देख कर एक ट्रैक्टर चालक वापस लौट गया था।
विज्ञापन

उसने बिजली विभाग के कर्मचारियों को तार टूटकर गिरने की जानकारी भी दी। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने संज्ञान नहीं लिया और एक घंटे बाद हादसा हो गया।
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला भगवंतपुर के लोग चकरोड के रास्ते खेतों तक आते जाते हैं। इस चकरोड से कस्बे के बिजली उपकेंद्र से खेतों पर ट्यूबवेल के लिए हाईटेंशन लाइन निकली है। मोहल्ला निवासी छोटेलाल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह आलू की गढ़ाई करने के लिए मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर से जा रहा था।
विज्ञापन

चकरोड सकरा होने के कारण ट्रैक्टर धीमी गति से चल रहा था। इस दौरान उसकी नजर टूटे तार पर पड़ी। वह ट्रैक्टर लेकर दूसरे रास्ते से खेत पर ले गया। बताया कि उसने उपकेंद्र पर तार टूटा पड़ा होने की सूचना दी। इसके ठीक एक घंटे बाद बाइक से आए विनीत व छुन्नू तार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की पल भर में जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि अगर जिम्मेदार संज्ञान ले लेते तो शायद दोनों जिंदा होते। जेई एहतेशाम ने बताया कि तार टूटे होने की सूचना नहीं मिली है।

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं
सोमवार को दिवाली है। हादसे से गांव में दो परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। किशनू के मुताबिक विनीत चार भाई बहनों में बड़ा था। वह खेती में पिता का हाथ बंटाता था। जबकि छुन्नू अविवाहित था। वह अपने भतीजे राज बहादुर के पास रहकर खेती देखता था। दोनों की मौत से मोहल्ला में कोहराम मचा है।

फोटो-02- रोती बिलखती मृतक विनीत की बहन

फोटो-02- रोती बिलखती मृतक विनीत की बहन- फोटो : HARDOI

फोटो-03- घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

फोटो-03- घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed