{"_id":"630b9e64026ed0772c248b62","slug":"hardoi-rescue-lasted-for-22-hours-officers-kept-awake-all-night-hardoi-news-knp7151243119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः 22 घंटे चला रेस्क्यू, रात भर जागते रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः 22 घंटे चला रेस्क्यू, रात भर जागते रहे अफसर
विज्ञापन
फोटो-17- रात में गर्रा किनारे मौजूद डीएम व एस पी
- फोटो : HARDOI
पाली। गर्रा नदी पुल से ट्रैक्टर ट्राली गिरने के बाद शनिवार दोपहर दो बजे से अधिकारियों ने रेस्क्यूू ऑपरेशन शुरू किया जो करीब 22 घंटे तक जारी रहा। रविवार दोपहर 12 बजे रेस्क्यू पूरा हो गया।
इस दौरान अधिकारियों ने हादसास्थल पर रात पानी-पीकर गुजारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट करके घटना पर दुख जताया था।
अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य सही तरीके से करने के आदेश दिए थे। शासन के आदेशों के क्रम में जिला प्रशासन अफसरों में डीएम अविनाश कुमार और एसपी राजेश द्विवेदी पूरी रात नदी तट पर रहे। रविवार दोपहर तक अधिकारी लगे रहे।
आंखों में आंसू नहीं थे, पूरी रात नदी तट पर बिलखते रहे परिजन
पाली। गर्रा नदी में 22 लोग गिरे, जिसमें आठ लोग निकल नहीं पाए। उनके परिजन पूरी रात नदी तट पर बिलखते रहे। अपनों के जीवित निकलने के लिए भगवान से प्रार्थना करते रहे।
विज्ञापन
सारी रात मृतकों के परिजन रोते बिलखते रहे। जिन्हें नाते रिश्तेदार सांत्वना दे रहे थे। उनसे घर चलने का आग्रह कर रहे थे लेकिन कोई मान नहीं रहा था। सारी रात आंखों में आंसू लिए सब के सब टकटकी लगाए डूबे लोगों के निकलने का इंतजार कर रहे थे।
रविवार सुबह पांच बजे जैसे ही नदी से शव का बाहर आने शुरू हुए, तो चारों ओर चीखपुकार मच गई, परिजनों की चीखपुकार सुनकर पूरा क्षेत्र दहल उठा। हर किसी की आंखों में आंसू थे, हर कोई एक-दूसरे को तसल्ली दे रहा था।

फोटो-18- गर्रा किनारे मृतक के परिजनों ने गुजारी रात।- फोटो : HARDOI