फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, RES JE recovered from the princes in the name of MLA

हरदोईः आरईएस जेई ने विधायक के नाम पर प्रधानों से की वसूली

Wed, 20 Jul 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, RES JE recovered from the princes in the name of MLA
हरपालपुर। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने आरईएस के जेई पर प्रधानों से वसूली करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जेई ने उनके विधानसभा क्षेत्र के भरखनी और हरपालपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपी प्रधानों से धन उगाही करके जांच को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि प्रधानों से धन उगाही विधायक को पैसा देने की बात कहकर की गई। विधायक ने डीएम को आरईएस जेई पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
विधायक ने लिखा है कि ग्राम निधि व मनरेगा में किए गए भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाई गई जिला स्तरीय जांच समिति में जेई को जिला विकास अधिकारी के साथ तकनीकी सहायक के रूप में रखा गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि जेई ने जांच में कार्रवाई से बचाने के लिए प्रधानों व वहां तैनात कर्मचारियों से धन उगाही की। जेई ने प्रधानों से विधायक से जांच को निष्प्रभावी कराने के नाम पर पैसा वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के मुताबिक जेई ने प्रधानों से कहा कि यह पैसा विधायक के लिए वसूला जा रहा है। विधायक ने इस कार्य से उनकी छवि धूमिल होने की बात कही है।
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप
सवायजपुर विधायक ने हरपालपुर ब्लॉक में तैनात रहे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आरोप है कि पंचायतों में बन रहे ग्राम सचिवालयों के टेंडर प्रक्रिया में खेल किया गया है।

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने ब्लॉक स्तर से टेंडर जारी कराकर अपने पिता व सगे संबंधियों की फर्म को लाभ पहुंचाने का काम किया है। इस मामले में भी विधायक ने डीएम को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed