{"_id":"63736fc9cc110037d81f63de","slug":"hardoi-report-of-negligence-against-sdo-je-hardoi-news-knp728332025","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः एसडीओ-जेई के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः एसडीओ-जेई के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के जमसारा गांव में चार अप्रैल को एचटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एसडीओ और जेई के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
गांव जमसारा गांव निवासी सागर सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में संडीला मार्ग पर सेमरी मंदिर के पास दुकानें हैं। दुकान के पास से एचटी लाइन निकली है। चार अप्रैल को उसका बेटा मानवेंद्र प्रताप सिंह (26) दुकान से शौच के लिए निकला था।
जर्जर एचटी लाइन का तार टूट कर उस पर गिर गया था। इसमें मानवेंद्र प्रताप गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे संडीला सीएचसी लेकर गए थे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद कोर्ट की शरण ली थी।
प्रभारी एसओ आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एसडीओ आशीष मिश्रा व जेई राजेश गौतम के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।