फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Report against three including deputy general manager of the company

हरदोईः कंपनी के उपमहाप्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 13 Nov 2022 05:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Report against three including deputy general manager of the company
हरदोई। बावन ब्लॉक के बरौला गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर ठेकेदार के चढ़ने के मामले में पुलिस ने कंपनी के उपमहाप्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रौसर कोठी निवासी नीरज शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बावन ब्लॉक के बरौला गांव में हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी बन रही है।
विज्ञापन

इसका निर्माण एक निजी कंपनी करा रही है। टंकी के निर्माण के लिए उसने 29 अगस्त को 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूर व 600 रुपये की दर से राजमिस्त्री, 800 रुपये में फोरमैन लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लखनऊ की एनसी कंपनी के उपमहाप्रबंधक राजेश कुमार, उपखंड प्रबंधक राकेश मार्ग, इंजीनियर आशुतोष ने काम कराकर लेबर व राजमिस्त्री का 4.46,600 रुपये नहीं दिए।

मजदूरों के ठेकेदार ने जब रुपये मांगे, तो उसे टरकाने लगे। लेबर व राजमिस्त्री उससे रुपये मांग रहे हैं। इससे परेशान होकर उसने टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed