फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Rape by dragging a teenager who went to defecation in the sugarcane field

हरदोईः शौच गई किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म

Sun, 16 Oct 2022 05:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Rape by dragging a teenager who went to defecation in the sugarcane field
पिहानी। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम शौच को गई किशोरी को एक युवक ने गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एससी/एसटी व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार को वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया था। घर में उसकी (15) वर्षीय बेटी अकेली थी। शनिवार शाम बेटी शौच के लिए बाग की तरफ गई थी।
विज्ञापन

जहां पर गांव निवासी रोहित उर्फ अंकुल ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक बेटी को गन्ने के खेत में खींच कर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर बेटी घर पहुंची। देर रात जब वह रिश्तेदारी से वापस आए तो बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी दुर्गेश सिंह व सीओ शिल्पा कुमारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed