फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,railway,WHEAT,hardoi news,bangladesh

हरदोई के गेहूं से मिटेगी बांग्लादेशियों की भूख

Wed, 17 Feb 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi,railway,WHEAT,hardoi news,bangladesh
स्टेशन पर मालगाड़ी में खाद्यान्न लोड होने की प्रतीकात्मक फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना के चलते बंद चल रहीं यात्री ट्रेनों से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए रेलवे माल की ढुलाई को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया है। यूनिट के गठन के बाद माल की ढुलाई में तेजी आई है, पिछले साल से इस साल तकरीबन ढाई गुना ज्यादा माल की ढुलाई रेलवे ने किया है। हरदोई स्टेशन से मंगलवार को 24 हजार क्विंटल लेकर मालगाड़ी पड़ोसी देश बांग्लादेश के लिए रवाना की गई है। अधिकारियों कहना है कि मालगाड़ी दो से तीन दिन में बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में यात्री ट्रेनें बंद होने के बाद से रेलवे माल परिवहन से आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अच्छे परिणाम सामने आएं, इसके लिए मंडल स्तर पर रेलवे द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है। यूनिट गठन के बाद माल परिवहन को लेकर यहां भी स्थितियां लगातार बेहतर होती जा रही हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल माल परिवहन से रेलवे को लगभग ढाईं गुना अधिक आय हुई है। नवंबर में लंबे समय बाद हरदोई से आंध्र प्रदेश जैसे दूरस्थ प्रदेश के लिए चावल की रैक लोड की गई। मंगलवार को जिले से पहली बार बांग्लादेश के लिए गेहूं की रैक लोड की गई है। मंगलवार की शाम रवाना की गई 42 वैगन की मालगाड़ी में लगभग 24 हजार क्विंटल गेहूं लोड कराया गया है। गेहूं, एक ट्रेडर्स कंपनी नपे लोड कराकर बांग्लादेश भेजा है। सीएमआई मनीष वाजपेयी ने बताया कि व्यापारी रेलवे के जरिए अपने माल को सुरक्षित ढंग से कर्म खर्च पर कहीं भी भेज सकते हैं। व्यापारियों को इसके लिए विशेष सुविधा भी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

48 लाख का राजस्व, 3 दिन में पहुंचेगी मालगाड़ी
मंगलवार को बांग्लादेश के लिए रवाना की गई गेहूं भरी रैक से रेलवे को भाड़े के रूप में लगभग 48 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी मंगलवार की शाम यहां से बांग्लादेश के लिए रवाना कर दी गई है। बताया कि मालगाड़ी को पश्चिम बंगाल के दर्शना स्टेशन पहुंचने में लगभग 60 घंटे का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed