{"_id":"634ed6b890190f15bd1593ed","slug":"hardoi-raid-on-three-factories-one-seizure-hardoi-news-knp723967239","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः तीन कारखानों पर मारे छापे, एक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः तीन कारखानों पर मारे छापे, एक सीज
विज्ञापन
फोटो 35- जांच करती टीम
- फोटो : HARDOI
हरदोई। त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य टीम ने दूसरे दिन भी अभियान चलाया। टीम ने तीन कारखानों में छापे मारे। इस दौरान संदिग्ध मिलने पर लौंज एवं खोया के नमूने लिए हैं। इसके अलावा एक कारखाने को सीज करने की कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत उधरनपुर स्थित अनुराग रावत के कारखाने पर छापा मारा गया। यहां से रबड़ी और लौंज का एक नमूना और इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री को संदिग्ध मिलने पर उसका नमूना भरा गया।
वहीं आगापुर स्थित कौशल कुमार की लौंज कारखाने से लौंज का एक नमूना संग्रहित किया गया। भदौना स्थित शंभू दयाल के कारखाने से खोया का एक नमूना लिया गया। इसके अलावा अनुराग रावत का अवैध रूप संचालित कारखाना सीज किया गया।
विज्ञापन
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह गंगवार, अजीत सिंह, खुशी राम, राम किशोर, अनुराधा कुशवाहा, घनश्याम वर्मा शामिल रहे।