फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,raid,hardoi news

40 लाख का चेक और अभिलेख ले गई टीम

Thu, 11 Mar 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
hardoi,raid,hardoi news
हरदोई। ग्राम खदरा स्थित पान मसाला कारखाने पर बुधवार रात दस बजे तक लखनऊ से आई वाणिज्य कर की टीम जांच में जुटी रही। टीम ने कई अभिलेख कब्जे में ले लिए और लखनऊ रवाना हो गई। साथ ही कारोबारी से 40 लाख रुपये का चेक विभाग के पक्ष में बतौर सिक्योरिटी जमा कराई गई है।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर ग्रेड-2 लखनऊ के निर्देश पर बुधवार दोपहर ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच शाखा लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर अखिलेश कुमार मिश्र व संजय आर्या और असिस्टेंट कमिश्रर हरदोई रविकांत की टीम ने शहर के प्रख्यात पान मसाला कारोबारी के ग्राम खदरा स्थित पान मसाला कारखाने पर छापा डाला था। दोपहर से शुरू हुई जांच पड़ताल देर रात दस बजे तक जारी रही। इस दौरान टीम ने व्यापारी व कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही उपलब्ध माल, उसके बिलों व संबंधित अभिलेखों की जांच की। देर रात फौरी तौर पर जांच पूरी होने के बाद टीम कुछ अभिलेख सील कर उन्हें साथ ले गई। टीम ने व्यापारी से 40 लाख रुपयेे का चेक सिक्योरिटी के तौर पर विभाग के पक्ष में जमा कराया है। टीम ने व्यापारी से अभिलेखों व टैक्स आदि का मिलान पूरा होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed