फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi public supports janta curfew

कोरोना से लड़ाई: जनता कर्फ्यू को सफल बनाने हरदोई एक साथ आई

Sat, 21 Mar 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi public supports janta curfew
सिनेमा रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। हर वक्त चहल-पहल से भरी रहने वाली शहर की खामोश सड़कों ने शनिवार को ये जता दिया कि जिले के लोग कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने व रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में एकजुट है।
विज्ञापन

राजनीतिक और अन्य संगठनों ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है। जिसके चलते कई वर्गों ने रविवार का भी इंतजार नहीं किया। शनिवार से ही दुकानें भी बंद दिखीं। अन्य जगह भी सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

बिना मास्क नहीं चलेंगे
हरदोई। कोरोना को लेकर अब जनता सतर्क है। इसी तर्ज पर लोग या तो घरों में हैं या फिर सड़कों पर मास्क का प्रयोग करके ही निकल रहे हैं।
प्राइवेट बस स्टैंड पर मास्क लेने की होड़
हरदोई बस आपरेटर्स प्राइवेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को घंटाघर रोड पर मास्क बांटे गए तो भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर सत्येंद्र पांडे, महमूद, शीलू गुप्ता, उत्तम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी की दुकानों पर लगी रही भीड़
सब्जी की दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने जनता कर्फ्यू पर घर से न निकलने को एक दिन पहले ही जरूरी सामान जुटा लिया।
बंदियों ने समूह की महिलाओं को सिखाया मास्क सिखाना
मास्क की कालाबाजारी को रोकने के लिए कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने की पहल जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने की है। जिला कारागार में मास्क निर्माण में लगे बंदियों द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की 10 महिलाओं को मास्क तैयार किए जाने का प्रशिक्षण दिया गया।
हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ
हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल व जिलाध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि जिले के समस्त व्यापारियों व आम जनता से अपील की है कि जनता कर्फ्यू में सहयोगी बनकर प्रधानमंत्री के आह्वान को और अधिक मजबूती प्रदान कर अपना संकल्प और दृढ़ करना होगा। हम इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए एक नागरिक के नाते अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। हमें स्वयं संक्रमित होने से बचना है व दूसरे को भी संक्रमित होने से बचाना है।
आज घरों से न निकलें
नुमाइशपुरवा स्थित अपने आवास पर शिव सत्संग मंडल की महिला प्रचारक कमला अवस्थी ने महिलाओं को एकत्र कर महाकाल शिव की पूजा आरती की। उन्होंने लोगों से अपील की कि 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक कोरोना के बचाव के लिए अपने-अपने घरों में ही रहें। संवाद

जागरूकता व सतर्कता से ही संचारी रोग से बचाव संभव: डीएम
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हम सबकी जागरूकता, सर्तकता तथा संकल्प से ही इस संचारी रोग से बचाव संभव है। ऐसे संदिग्ध व्यक्ति जो हाल में ही विदेश यात्रा कर वापस जनपद में आ रहे हैं। उनके संबंध में तत्काल स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के कंट्रोल नंबर पर सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें।
ये है कंट्रोल नंबर
- जिला चिकित्सालय- 9415566645
- पुलिस विभाग- 05852-232010
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed