फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,protest,hardoi news,up news

Hardoi News: चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे बिजली कर्मी, उपभोक्ता परेशान..

Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
hardoi,protest,hardoi news,up news
हरदोई। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले उच्च प्रबंधन के तानाशाही रवैये के विरोध में चौथे दिन शुक्रवार को भी बिजलीकर्मी कार्य बहिष्कार पर रहे। बिजलीकर्मी के कार्य बहिष्कार के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय से लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धरने में कर्मचारियों ने कहा कि उच्च प्रबंधन उपभोक्ताओं के बीच विद्युत विभाग की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के लिए बीते दिनों त्योहारों के दौरान भी उपभोक्ताओं के संयोजन काटने के निर्देश दिए। इससे विद्युत कर्मियों की उपभोक्ताओं व जनप्रतिनिधियों में छवि खराब हुई।
विज्ञापन

निजी नलकूप के आयोजन के लिए धनराशि जमा होने के बाद भी स्टोर से सामग्री मिलने में 4-5 महीने लग रहे हैं। 68000 रुपये का अनुदान को भी लगभग तीप वर्ष से बंद कर दिया गया है। इस कारण बहुत से गरीब किसान निजी नलकूप का कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजीकरण को बढ़ावा देने के नाम पर आउटसोर्सिंग द्वारा संविदा पर कर्मचारियों को काम पर रखा जा रहा है। ऐसे में जी छात्र आईटीआई, बीटेक आदि करने भविष्य में सरकारी संस्थानों में सेवाएं देने का सपना संजोए बैठे हैं, उनके सपनों पर लगातार कुठाराघात हो रहा है। अधिशासी अभियंता रामदास, विनोद कुमार, रणजीत सिंह, हरदीपक यादव, आशीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण बिजली विभाग के कार्यालय खाली पड़े हैं। अधिकतर में ताला लटका हुआ है। इससे उपभोक्ताओं के कार्य नहीं हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को बिल सही कराने से लेकर कनेक्शन आदि नहीं हो रहे है। इससे उपभोक्ताओं को समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed