फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,protest,hardoi news

‘रिश्वत लेने वाली सचिव पर करें कार्रवाई’

Mon, 06 Sep 2021 06:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
hardoi,protest,hardoi news
हरदोई। बावन में रिश्वत लेने वाली सचिव के खिलाफ कार्रवाई जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष समर सिंह ने कहा कि बावन ब्लाक में पंचायत चुनाव में अदेयता प्रमाण पत्र देने के नाम पर रिश्वत लेने वाली सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई कराने, ग्राम सभा जटौली में फर्जी अभिलेखों के नाम पर कार्रवाई करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई कराए जाने, जनपद में निर्धारित तिथि को किसान गोष्ठी कराए जाने, बावन पावर हाउस में हो रही बिजली की कटौती को बंद कराए जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर संगठन ने पूर्व में भी प्रदर्शन किया लेकिन आश्वासन देकर उनका प्रदर्शन समाप्त करवा दिया गया।
विज्ञापन

अब इसके बाद भी कोई कार्रवाई इस तरफ नहीं हो रही। पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि जल्द ही यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से जल्द मिलेगा। इस मौके पर राजबहादुर सिंह, बाबू सिंह, राजकिशोर, शशि प्रभा, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed