{"_id":"612bc4d58ebc3e6ed2137eb9","slug":"hardoi-positive-news-hardoi-news-hardoi-news-knp649007115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शुरू होगी कंजड़ बस्तियों को रोजगार से जोड़ने की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शुरू होगी कंजड़ बस्तियों को रोजगार से जोड़ने की मुहिम
विज्ञापन
हरदोई। कच्ची शराब बनाने के अवैध धंधे में लिप्त परिवारों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की कोशिशें शुरू हो गईं हैं। जनपद के 13 थाना क्षेत्रों की 19 कंजड़ बस्तियों को चिह्नित किया गया है। यहां के ऐसे लोग जो इस धंधे में लिप्त हैं उनको जीवकोपार्जन का इंतजाम करते हुए मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।
जनपद में कच्ची शराब बनाने का अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा है। कंजड़ बस्तियों में यह कारोबार वृहद स्तर पर होता है। धंधा रोकने के लिए कई बार कवायद हुई, लेकिन कुछ दिनों तक कच्ची शराब बनाने का काम बंद रहने के बाद यह फिर से शुरू हो गया।
बीते दिनों जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर ने मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना को एक रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि कंजड़ समुदाय के लोग अवैध शराब का निर्माण करते हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम इनके विरुद्ध कार्रवाई करती है, लेकिन आजीविका का कोई साधन न होने के कारण ये लोग फिर से कच्ची शराब बनाने लगते हैं।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारी की इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ आकांक्षा राना ने इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की है। सीडीओ ने बताया कि दो सितंबर को संबंधित इन बस्तियों के ग्राम सचिवों और प्रधानों, संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों, आबकारी निरीक्षकों, जिला आबकारी अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त स्वत: रोजगार, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ और एचसीएल फाउंडेशन के योगेश कुमार को बैठक करने के लिए बुलाया है। प्रयास है कि अवैध शराब बनाने के धंधे में लिप्त इन बस्तियों के लोगों को रोजगार का कोई न कोई साधन उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि वे यह अवैध धंधा न करें। साथ ही साथ उनकी आजीविका भी आसानी से चलती रहे।
आबकारी विभाग ने इन बस्तियों को किया है चिह्नित
- सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत देहात कोतवाली में ओमनगर कंजड़पुरवा, ओमपुरी कंजड़ पुरवा और कौढ़ा के साथ ही बघौली थाना क्षेत्र का मुनींद्रपुरवा।
- शाहाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र का खेड़ा बीबीजई कंजड़पुरवा और पाली थाना क्षेत्र का परेली कंजड़पुरवा।
- सवायजपुर तहसील क्षेत्र में लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवायजपुर कंजड़पुरवा।
- बिलग्राम तहसील क्षेत्र में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का रावणपुरवा। माधौगंज थाना क्षेत्र का दौलतयारपुर और कंजड़पुरवा रेलवे फाटक के साथ मल्लावां कोतवाली क्षेत्र का नेवादा परस और सांडी थाना क्षेत्र का कस्बे का कंजड़पुरवा।
- संडीला तहसील क्षेत्र में कछौना कोतवाली क्षेत्र में ठाकुरगंज कंजड़पुरवा, दीननगर, वहकटवा, संडीला कोतवाली क्षेत्र की बेगमगंज की कंजड़बस्ती, कासिमपुर थाना क्षेत्र में नौधा कंजड़पुरवा और गौसगंज कंजड़पुरवा, अतरौली थाना क्षेत्र में नटपुरवा सिकरोरिया।