फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,police,hardoi news

तीन निरीक्षकों और दस उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल

Thu, 11 Mar 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
hardoi,police,hardoi news
हरदोई। एसपी अनुराग वत्स ने तीन निरीक्षकों और दस उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। एसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी रहे भगवानचंद्र वर्मा को अपना रीडर (वाचक) बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया है, जबकि निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव को अतिरिक्त निरीक्षक (अपराध) के पद पर शाहाबाद कोतवाली में तैनाती दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक संजय शर्मा, विजय प्रताप और ऋषि कपूर को देहात कोतवाली में तैनात किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात हरिंद्र प्रसाद को सांडी, शमशेर अहमद को पचदेवरा और सुखराज सिंह को अतरौली थाने में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात अजीम खां को पाली थाना क्षेत्र में रूपापुर का चौकी प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को पिहानी कोतवाली में तैनाती दी गई है। देहात कोतवाली की पिहानी चुंगी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को शहर कोतवाली की सदर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। संडीला में कताई मिल चौकी प्रभारी मुईन अहमद को देहात कोतवाली की पिहानी चुंगी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed