{"_id":"61221ddc666cd4252d613c02","slug":"hardoi-police-got-big-success-two-inter-district-vehicle-thieves-arrested-seven-bikes-also-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता: दो अंतर्रजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइकें भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता: दो अंतर्रजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइकें भी बरामद
Sun, 22 Aug 2021 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Aug 2021 03:20 PM IST
सार
मझिला के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ सलेमपुर पुल पर शनिवार आधी रात के बाद वाहनों की तलाशी का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो लोग पुलिस टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश करने लगे और इसी प्रयास में गिर गए।
विज्ञापन
बरामद बाइकें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई पुलिस ने रविवार को दो अंतर्रजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद किए गए वाहनों में से तीन शाहजहांपुर जनपद से और एक लखीमपुर खीरी से चोरी किया गया था। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
मझिला के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ सलेमपुर पुल पर शनिवार आधी रात के बाद वाहनों की तलाशी का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो लोग पुलिस टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश करने लगे और इसी प्रयास में गिर गए।
शंका होने पर पुलिस ने दोनों केा हिरासत में ले लिया और बाइक की चेंचिस व इंजन नंबर का मिलान किया गया तो अंतर मिला। हिरासत में लिए गए मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी निवासी राम रहीस और सलेमपुर मजरा पलियादेव निवासी नब्बू से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात कही।
विज्ञापन
साथ ही पिछले कुछ वर्षों में कई बाइक चोरी किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की छह और बाइक बरामद कर लीं। बरामद की गई बाइकों में से दो बाइक शहर कोतवाली हरदोई, शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर की एक, थाना कांठ की एक और कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक बाइक शामिल है। लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र से भी चोरी हुई एक बाइक बरामद हो गई है। एक बाइक की जानकारी जुटाई जा रही है।