फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi police got big success: two inter-district vehicle thieves arrested, seven bikes also recovered

हरदोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता: दो अंतर्रजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइकें भी बरामद

Sun, 22 Aug 2021 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Aug 2021 03:20 PM IST
सार

मझिला के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ सलेमपुर पुल पर शनिवार आधी रात के बाद वाहनों की तलाशी का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो लोग पुलिस टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश करने लगे और इसी प्रयास में गिर गए।

विज्ञापन
Hardoi police got big success: two inter-district vehicle thieves arrested, seven bikes also recovered
बरामद बाइकें - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई पुलिस ने रविवार को दो अंतर्रजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के  सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद किए गए वाहनों में से तीन शाहजहांपुर जनपद से और एक लखीमपुर खीरी से चोरी किया गया था। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मझिला के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ सलेमपुर पुल पर शनिवार आधी रात के बाद वाहनों की तलाशी का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो लोग पुलिस टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश करने लगे और इसी प्रयास में गिर गए।
विज्ञापन


शंका होने पर पुलिस ने दोनों केा हिरासत में ले लिया और बाइक की चेंचिस व इंजन नंबर का मिलान किया गया तो अंतर मिला। हिरासत में लिए गए मझिला थाना  क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी निवासी राम रहीस और सलेमपुर मजरा पलियादेव निवासी नब्बू से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पिछले कुछ वर्षों में कई बाइक चोरी किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने  दोनों की निशानदेही पर चोरी की छह और बाइक बरामद कर लीं। बरामद की गई बाइकों में से दो बाइक शहर कोतवाली हरदोई, शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर की एक, थाना कांठ की एक और कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक बाइक शामिल है। लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र से भी चोरी हुई एक बाइक बरामद हो गई है। एक बाइक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed