फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Operator will now make video of roads with ticket cutting

हरदोईः परिचालक अब टिकट काटने के साथ बनाएंगे सड़कों का वीडियो

Tue, 15 Nov 2022 04:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Operator will now make video of roads with ticket cutting
हरदोई। प्रदेश में गड्ढा मुक्त अभियान चल रहा है। इसकी पड़ताल की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी गई है। रोडवेज के 600 से अधिक चालक और परिचालक अब जिस रूट पर जाएंगे। उस मार्ग पर गड्ढों की वीडियो बनाएंगे। इसके बाद इन वीडियो व फोटो को रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश के बावजूद सड़के गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही हैं। लोक निर्माण विभाग के काम की निगरानी कहें या फिर सरकार की क्रॉस चेकिंग। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी रोडवेज कर्मचारियों को सौंपी है।
विज्ञापन

अभियान चलाकर चालक व परिचालक अपने रूट की सड़कों के गड्ढों की फोटो व वीडियो बनाएंगे। इसके बाद फोटो समेत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित पर कार्रवाई भी होगी
इस रिपोर्ट से आसानी से पता चल जाएगा कि लोक निर्माण विभाग ने किन सड़कों के गड्ढे भरे अथवा नहीं भरे हैं, यही नहीं गिट्टी व डामर डालकर ठीक से काम किया गया है या कामचलाऊ।

वीडियो आने के बाद यह कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। एआरएम हाकिम सिंह का कहना है कि प्रत्येक रूट के चालकों व परिचालकों को हर हाल में सड़कों के गड्ढों की फोटो खींचकर भेजने के लिए कहा गया है। यह अधिकारियों को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed