{"_id":"636f8c2990382d585d041528","slug":"hardoi-old-man-crossing-the-road-was-hit-by-a-bike-died-hardoi-news-knp7278362116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के जरूआ अंटवा गांव में शुक्रवार शाम शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जरुआ अंटवा गांव निवासी किंदर (60) खेती करता था। शुक्रवार शाम वह खेतों की तरफ शौच के लिए जा रहा था। गांव के बाहर सड़क पार करते समय एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।