{"_id":"63751af2b0c2f01b69728f49","slug":"hardoi-now-take-unreserved-ticket-from-20-km-away-from-railway-station-hardoi-news-knp72866007","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अब रेलवे स्टेशन से 20 किमी दूर से लीजिए अनारक्षित टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अब रेलवे स्टेशन से 20 किमी दूर से लीजिए अनारक्षित टिकट
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे बोर्ड ने प्रतिदिन ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर दूरी होने पर भी अपने मोबाइल पर यूटीएस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट ले सकेंगे। अभी तक यह सुविधा स्टेशन से केवल 5 किलोमीटर के दायरे में थी। इस सुविधा के शुरू होने से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे बोर्ड ने सात नवंबर को इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को नए निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि गैर उपनगरीय सेक्शन पर यूटीएस ऑन ऐप पर पांच किलोमीटर की दूरी से अनारक्षित टिकट बुकिंग की पाबंदी को हटा दिया गया है। यात्री अब स्टेशन से 20 किलोमीटर दूर होने पर भी अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे।
यूटीएस ऐप से सीजन टिकट व मासिक पास भी बुक होते है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
वर्जन
यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में सुविधा देने के लिए रेल मंत्रालय के निर्देश पर ऐप की रेंज बढ़ाई गई है। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल