फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, No clue of teenager drowned in canal, friends suspected

हरदोईः नहर में डूबे किशोर का नहीं लगा सुराग, दोस्तों पर शक

Sun, 07 Aug 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, No clue of teenager drowned in canal, friends suspected
कछौना। शनिवार को डबल नहर पुल के पास नहाते समय डूबे किशोर का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। बेटे की तलाश कराने के लिए मां दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दोस्तों पर मामले में पूछताछ करने की मांग की है।
विज्ञापन

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के न्यू कांशीराम कालोनी निवासी किरण ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका (12) वर्षीय पुत्र शशांक शनिवार को कालोनी निवासी प्रेम व जानू के साथ डालीगंज स्थित मनकेश्वरनाथ मंदिर पर दर्शन कराने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

वहां न जाकर वह साथियों के साथ हरदोई के खेतुई बालाजी मंदिर चला आया था। मंदिर से दर्शन कर लौटते समय कछौना क्षेत्र में डबल नहर पुल के पास बाइक खड़ी कर तीनों नहर में नहाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने फोन कर शशांक के डूबने की सूचना दी थी। तब से वह परिजनों व गोताखोरों के साथ बेटे की नहर में तलाश कर रही है। अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है।

पीड़िता ने दोस्तों पर अनहोनी करने की आशंका व्यक्त की है। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि नहर में लगातार तलाश कराई जा रही है। इसके अलावा दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed