फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Youth dies after being shot in suspicious condition

युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत

Tue, 12 Apr 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Youth dies after being shot in suspicious condition
hardoi news,Youth dies after being shot in suspicious condition - फोटो : HARDOI
हरदोई/शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मुरीदापुर निवासी एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस पारिवारिक विवाद में युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं मृतक के चचेरे भाई ने गांव के ही दो लोगों पर खेत की मेड़ के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुरीदापुर निवासी राजकुमार (42) को मंगलवार शाम संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई अनुज ने गांव के ही दो लोगों पर खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में भाई राजकुमार की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीओ विशाल यादव का कहना है कि मृतक के पिता वीरेंद्र ने एक माह पहले पैतृक संपत्ति का मौखिक बंटवारा कर दिया था। जमीन पर अब तक राजकुमार को कब्जा नहीं मिला था।
वीरेंद्र अपने छोटे बेटे अशोक के साथ रह रहे हैं। शाम को इसी बात को लेकर राजकुुमार का पिता से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पिता ने अपनी सारी संपत्ति छोटे बेटे के नाम करने की बात कही।
इससे उत्तेजित राजकुमार कमरे के अंदर घुस गया। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तो देखा कि राजकुमार जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल में पत्नी भोली का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।

परिवार में पत्नी भोली के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार मिश्र का कहना है कि मृतक के परिजन की तरफ से इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed