Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Atal Chowk intersection remained gridlocked for an hour and a half, with a long queue of vehicles forming.

Hardoi News: डेढ़ घंटे जाम से जूझता रहा अटल चौक चौराहा, लगी वाहनों की कतार

Fri, 13 Nov 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Atal Chowk intersection remained gridlocked for an hour and a half, with a long queue of vehicles forming.
फोटो-15- नुमाइश चौराहा पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन

फोटो-16- घंटाघर रोड पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

- सोल्जर बोर्ड चौराहे से यातायात व्यवस्था ध्वस्त, रेंगते रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के अटल चौक चौराहे पर शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे से करीब डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम का असर सोल्जर बोर्ड चौराहे तक पहुंच गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक निकलने के लिए जूझते रहे।


अटल चौक पर दोपहर को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। रोडवेज बस स्टेशन से निकलने वाली बसों और स्कूली बसों की वजह से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। चौराहे से गुजरने वाले वाहन रुक-रुककर आगे बढ़ते रहे। जाम के चलते सबसे अधिक परेशान यात्रियों और स्कूली बच्चों को हुई। दिन भर के बाद घर पहुंचने में मासूमों को काफी लंबा समय बसों में ही गुजारना पड़ा। अटल चौक चौराहे पर लंबा जाम होने की वजह से कई दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा चालक गलियों के रास्तों से निकलने का प्रयास करते दिखे, लेकिन वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने से राहत नहीं मिली। सोल्जर बोर्ड चौराहे तक वाहनों की कतार लगने से आसपास के मार्गों पर भी आवागमन प्रभावित रहा। जबकि अटल चौक चौराहे पर यातायात पुलिस चौकी बनी हुई है और हर वक्त तीन से चार यातायात कर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी जाम की स्थिति डेढ़ घंटे तक बनी रही। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि अचानक वाहन बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, वाहनों को अधिक रुकना नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed