फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Young man was beaten up by running, report on three

खेत में युवक को दौड़ा-दौडाकर पीटा,तीन पर रिपोर्ट

Sun, 12 Jun 2022 05:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Young man was beaten up by running, report on three
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लात घूसों से पीटा गया। ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कुवंरपुर निवासी रामप्रकाश (35) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी धनीराम, सुबोध, सत्यपाल से उसकी रंजिश चल रही थी। शनिवार की शाम वह खेतों की तरफ गया था।
विज्ञापन

जहां पर विपक्षियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद विपक्षियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने के लिए उसने गांव की तरफ भागने का प्रयास किया।
तो हमलावरों ने खेत में दौड़कर लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ललकारने पर हमलावर जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि रंजिश में विवाद होने की बात सामने आई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed