{"_id":"629b5da81394263ba6798205","slug":"hardoi-news-woman-s-body-found-hanging-on-a-noose-crime-hardoi-news-knp700517954","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
हरियावां। गांव नयापुरवा में शनिवार की दोपहर एक महिला का शव कमरे मेें अंगोछे के फंदे सेे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
गांव गनेशपुरवा निवासी शांती (21) की शादी एक वर्ष पूर्व हरियावां के नयापुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। शनिवार दोपहर शांती का शव कमरे के अंदर अंगोछे के फंदे से लटका मिला।
कमरे की तरफ पहुंची सास रामकली ने शव लटका देखा। उसके शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए। मृतका के पति ने घटना की सूचना अपनी ससुराल में दी।
कुछ ही देर में मृतका के मायके वाले मौके पर आ गए। मृतका के पिता भूप ने बताया कि बेटी की शादी में उसने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराली दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ अविनाश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।