{"_id":"6260053b40b9077d8740ab93","slug":"hardoi-news-woman-s-body-found-hanging-in-duppta-hardoi-news-knp6921919167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का फांसी से लटका मिला शव, जेठानी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का फांसी से लटका मिला शव, जेठानी को पीटा
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सिघुंआमऊ गांव में बुधवार को एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
इसके साथ ही बेटी को प्रताड़ित करने की बात कहते हुए मृतका की जेठानी को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराके पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया।
मल्लावां कोतवाली के आलापुर कोट निवासी अयोध्या प्रसाद ने अपनी बेटी लक्ष्मी (28) की शादी चार वर्ष पहले चमरहिया गांव के मजरा सिघुंआमऊ निवासी विनोद कुमार के साथ की थी। लक्ष्मी के एक ढाई साल का बेटा है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह घर के सभी लोग खेत पर गए थे, लक्ष्मी घर में अकेली थी। इस बीच उसने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजन जब खेत से लौटे तो शव कमरे में लटका मिला।
पड़ोसियों ने पुलिस और मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मृतका के पिता अयोध्या प्रसाद, भाई छोटू घर की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मृतका की जेठानी संतोषी मिलीं।
घटना से भड़के मायके वालों ने जेठानी को पीट दिया। इसके बाद शव ले जाने को लेकर भी दोनों पक्षों में छीना झपटी हो गई। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझा कर शांत किया।
मृतका के पिता अयोध्या प्रसाद ने बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। सुरसा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।