{"_id":"62bd8aa35d4da6674b045032","slug":"hardoi-news-woman-s-body-found-hanging-from-noose-hardoi-news-knp7050211151","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिमरुख में बुधवार देर रात महिला का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टिमरुख निवासी मुनीशा (34) का शव बुधवार देर रात कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कमरे के अंदर पहुंचे बेटे आमीन (13) ने मां का शव लटकाते देखा। आमीन के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस व मायके पक्ष को दी। सूचना पर मायके बहादुरपुर से परिजन आ गए। घटना में मायके व ससुराल पक्ष कुछ नहीं बोल रहे हैं।
मृतका का पति मुनीम 15 दिन पूर्व लुधियाना मजदूरी करने चला गया था। मृतका के चार बच्चे हैं। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।