फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Woman hanged after dispute with husband

पति से विवाद होने नाराज महिला ने फांसी लगाई

Mon, 13 Jun 2022 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Woman hanged after dispute with husband
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा गांव में नशे में आए पति से विवाद होने के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में दुपट्टे से उसका शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने आरोप से इंकार कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जमुनिहा निवासी रूबी (32) सिलाई करके परिवार का भरण-पोषण करती थी। उसका पति नसीम शराब का लती है। इस पर दोनों में आए दिन विवाद होता था। रविवार की शाम नशे में आए नसीम का रूबी का विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद गुस्सा में रूबी कमरे में गई और अंदर से कुंडी बंद करके चारपाई के सहारे छत में लगे कड़े में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी छोटी बेटी नैंसी ने दरवाजा खटखटाकर मां को आवाज लगाई, जवाब न मिलने पर उसने पिता नसीम को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीम ने खिड़की से झांककर देखा, तो अंदर शव लटक रहा था। नसीम ने घटना की सूचना पत्नी के मायके वालों को दी। कोतवाल इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि घटना में दंपती के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। मायके पक्ष की तरफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच कर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed