फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Woman dies after falling from roof under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत

Sat, 18 Jun 2022 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Woman dies after falling from roof under suspicious circumstances
फोटो-12- घर के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : HARDOI
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुजरई में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध हालत में छत से गिरकर महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उसे छत से फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव गुजरई निवासी खुशनुमा (32) शुक्रवार की शाम छत पर सोने गई थी। देर रात संदिग्ध हालत में वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पति मशरूर की सूचना पर सांडी निवासी मायके पक्ष के लोग भी आ गए। खुशनुमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर बेटी को छत से फेंककर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति ने बताया कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed